नई दिल्ली: वीडियोकॉन ने गुरुवार को अपना स्मार्टफोन जेड51 नोवा प्लस पेश किया, जिसकी कीमत 5,799 रुपये रखी गई है। 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वोडकोर प्रोसेसर और एक जीबी रैम वाला यह फोन एंड्रायड किटकैट पर चलेगा। इसमें आठ जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इसमें 2,000 एमएएच बैटरी लगाई गई है। इसका रियर कैमरा आठ मेगापिक्सेल और सेल्फी कैमरा पांच मेगापिक्सेल का है।