1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. कल दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, ‘छत्तीसगढ़ राज्य दिवस’ समारोह में होंगे शामिल

कल दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, ‘छत्तीसगढ़ राज्य दिवस’ समारोह में होंगे शामिल

 Published : Nov 19, 2024 08:38 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 08:47 pm IST

सीएम विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम के एम्फीथिएटर-1 में ‘छत्तीसगढ़ राज्य दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

cm vishnu deo sai- India TV Hindi
सीएम विष्णु देव साय Image Source : FILE PHOTO

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। वह कल सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वह शाम 5:30 बजे भारत मंडपम के एम्फीथिएटर-1 में ‘छत्तीसगढ़ राज्य दिवस’ समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:50 बजे वह दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन आएंगे।

देखें पूरा शेड्यूल-

सीएम का शेड्यूल
Image Source : INDIA TVसीएम का शेड्यूल

इस राज्य का नाम छत्तीसगढ़ क्यों पड़ा?

बता दें कि मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्व के हिस्से को अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर, 2000 को हुआ और ये भारत का 26वां राज्य बना। एक समय में इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिए इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। हालांकि गढ़ों की संख्या बढ़ने के बावजूद इसके नामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे 'महतारी'(मां) का दर्जा दिया गया है। ये राज्य वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों के विभिन्न कालों के प्रभाव में रहा है।

अस्तित्व में आने के समय बने थे 16 जिले

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत 1 नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। छत्तीसगढ़ का निर्माण मध्य प्रदेश के तीन संभाग रायपुर, बिलासपुर और बस्तर के 16 जिलों, 96 तहसीलों और 146 विकासखंडों से किया गया। वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर को बनाया गया था और बिलासपुर में उच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।