1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पश्चिम बंगाल में एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, लुटेरों ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पश्चिम बंगाल में एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, लुटेरों ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

 Published : Dec 28, 2022 02:34 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 02:34 pm IST

पश्चिम बंगाल में एक एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या हो गई है। एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी था और वह अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं।

Actress Riya shot dead in West Bengal- India TV Hindi
एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को एक एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लुटेरों ने हावड़ा जिले में राजमार्ग पर उस वक्त अंजाम दिया, जब एक्ट्रेस लूटपाट का विरोध कर रही थी। एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी था और वह झारखंड की रहने वाली थीं। 

क्या है पूरा मामला

एक्ट्रेस रिया अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं। प्रकाश कुमार एक फिल्म निर्माता हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास सुबह करीब छह बजे टॉयलेट के लिए रुके। इसी बीच, तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे।

जब रिया ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उन्होंने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई। 

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश और उसकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और रिया के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।