1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश के बरेली में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया

उत्तर प्रदेश के बरेली में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2021 11:03 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 11:03 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

Student Rape, Class 8 student Rape, Class 8 student Rape Girl, Rape, Bareilly Rape- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और उसके तीन परिजनों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि छात्र ने उन्हें चाकू से हमला करने की धमकी भी दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र में एक शिक्षिका की नाबालिग बेटी से आठवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और उसके तीन परिजनों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

‘छात्र की लड़की से थी दोस्ती’

घटना के बारे में जानकारी देते हुए इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक के के वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास और परिजनों द्वारा जान से मरने की धमकी देने का मामला मंगलवार की रात दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी आठवीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने बताया कि एक शिक्षिका ने आरोपी के घर के सामने मकान लिया था और डेढ़ साल से उसकी शिक्षिका की बेटी, जो कि पीड़ता है, से दोस्ती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है।

‘चाकू से हमला करने की धमकी दी’
पुलिस ने मामले के बारे में आगे बताया कि शिक्षिका ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार की अपराह्न वह बैंक गई थी और जब वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि आरोपी छात्र उनकी 12 साल की बेटी से कथित तौर पर रेप करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह चाकू से हमला करने की धमकी देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।