1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. घर के सामान के साथ गद्दे में लिपटा था बेटी का शव, पुलिस ने की जांच तो माता-पिता ने किया सनसनीखेज खुलासा-VIDEO

घर के सामान के साथ गद्दे में लिपटा था बेटी का शव, पुलिस ने की जांच तो माता-पिता ने किया सनसनीखेज खुलासा-VIDEO

 Published : Feb 20, 2026 10:57 am IST,  Updated : Feb 20, 2026 11:00 am IST

परिजन बेटी के शव को घर के अन्य सामान के साथ गद्दे में लपेटा हुआ था। ये सारा सामान रिक्शे में लादकर ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने जांच की तो गद्दे के अंदर से युवती का शव निकला।

गद्दे के अंदर लिपटा हुआ युवती का शव- India TV Hindi
गद्दे के अंदर लिपटा हुआ युवती का शव Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाळूज एमआईडीसी इलाके में एक युवती का शव मिला है। तिसगांव चौफुली के पास गद्दे में लिपटी हुई 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

गद्दे में लपेटकर गांव ले जा रहे थे शव

जानकारी के मुताबिक, घर के सामान के साथ युवती के शव को गद्दे में लपेटकर रिक्शा से गांव ले जाया जा रहा था। पुलिस को शक होने पर रिक्शा रोका गया और जांच के दौरान गद्दे के अंदर से युवती का शव बरामद हुआ।

प्रेम संबंध के चलते युवती ने लगाई फांसी

प्राथमिक पूछताछ में पीड़ित मां ने दावा किया कि युवती के प्रेम संबंध थे। इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जा रहा था। हालांकि, मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने मां-बाप को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आयएगा सच

वाळूज एमआईडीसी पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और सवालों का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

देव रजाले की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

गोरखपुर: साइकिल समेत खुले नाले में जा गिरा 11 साल का बच्चा, पेट में सरिया घुसने से चली गई जान-VIDEO

यूपीः सरकारी स्कूलों में बच्चों को फ्री में बांटने के लिए आई किताबों को कबाड़ में बेचने वाले 3 कर्मचारी बर्खास्त, दो सस्पेंड

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।