1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. डॉक्टर ने महिला को अस्पताल बुलाया, नींद की गोली देकर किया रेप फिर बनाया वीडियो

डॉक्टर ने महिला को अस्पताल बुलाया, नींद की गोली देकर किया रेप फिर बनाया वीडियो

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 14, 2023 06:05 pm IST,  Updated : Jun 14, 2023 06:05 pm IST

पीड़िता ने कहा कि बलात्कार का विरोध करने पर चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट की तथा धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी से बताई तो उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डॉक्टर।- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डॉक्टर। Image Source : ANI

नोएडा में एक डॉक्टर ने सेक्टर-49 के एक गांव में नींद की गोली खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की। इसके बाद मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने हॉस्पिटल में चाय में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो बना लिया और विरोध करने पर युवती को इसे वायरल करने की धमकी दी। 

रेप कर वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी

दोस्ती में धोखा खाने के बाद पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी डॉक्टर का नाम हरिओम कश्यप है। डॉक्टर हरिओम कश्यप बरौला में लाइफ लाइन अस्पताल चलाता है। पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डॉक्टर की बेटी सोनाली कश्यप ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इतना ही नहीं, डॉक्टर की पत्नी लक्ष्मी ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की।

फेसबुक के जरिए हुई थी महिला की दोस्ती

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. हरिओम, उनकी पुत्री सोनाली और पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि एक महिला ने थाने में सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरौला गांव में हॉस्पिटल चलाने वाले डॉक्टर हरिओम से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई। घटना 9 जून की है।

ये भी पढ़ें:

बेटी ने किया मां का मर्डर और सूटकेश में लाश लेकर पहुंच गई थाने, तस्वीर देख दहल जाएगा आपका दिल

'एक्स्ट्रा ट्रेनिंग दूंगा', जूडो कराटे कोच बना हैवान, नाबालिग लड़की से रेप कर पहुंचाया अस्पताल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।