1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शर्मनाक, बिहार में चाकू की नोक पर तीन भाइयों ने किया महिला का गैंगरेप

शर्मनाक, बिहार में चाकू की नोक पर तीन भाइयों ने किया महिला का गैंगरेप

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2020 11:40 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 11:40 pm IST

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि यह घटना टाउन पुलिस थाने इलाके में रविवार को तब हुई जब पीड़िता के जानकार तीनों आरोपियों ने उसे घास काटने के दौरान जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया और सुनसान जगह ले जाकर चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

gangrape in kisanganj bihar । शर्मनाक, बिहार में चाकू की नोक पर तीन भाइयों ने किया महिला का गैंगरेप- India TV Hindi
Gangrape in kisanganj bihar । शर्मनाक, बिहार में चाकू की नोक पर तीन भाइयों ने किया महिला का गैंगरेप Image Source : PTI

किशनगंज. देश में महिलाओं के साथ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मामला सामने आया है बिहार के किशनगंज से, जहां चाकू की नोक पर 19 वर्षीय युवती से तीन भाइयों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि यह घटना टाउन पुलिस थाने इलाके में रविवार को तब हुई जब पीड़िता के जानकार तीनों आरोपियों ने उसे घास काटने के दौरान जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया और सुनसान जगह ले जाकर चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का किशनगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और चिकित्सा परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी और पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोषियों को सजा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित सुनवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।