1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जंगल में पेड़ से लटके मिले दो छात्राओं के शव, सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं दोनों नाबालिग

जंगल में पेड़ से लटके मिले दो छात्राओं के शव, सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं दोनों नाबालिग

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 09, 2025 11:54 am IST,  Updated : Feb 09, 2025 12:04 pm IST

दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए थे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि लड़कियों ने आत्महत्या की है या हत्या करने के बाद उनके शव पेड़ से लटकाए गए हैं। दोनों छात्राएं सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं।

Crime- India TV Hindi
मृतक लड़कियां सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं Image Source : INDIA TV

ओड़िशा के मालकानगिरी जिले के बिलिगुड़ा गांव के पास एक जंगल में शनिवार सुबह दो लापता छात्राओं के शव पेड़ से लटके मिले। ये दोनों छात्राएं कक्षा 7वीं की थीं और दो दिन से लापता थीं। मृतकों की पहचान एमवी 72 गांव निवासी 12 साल की ज्योति हलदर और एमवी 126 गांव निवासी 13 साल की मनीद्रा सोड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टिमिर हलदार की बेटी ज्योति और वागा सोड़ी की बेटी मनीद्रा  गुरुवार को स्कूल गई थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं। परिवारों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एमवी 79 थाना में दर्ज कराई थी।  

शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाओं ने स्कूल से करीब तीन किमी दूर जंगल में एक आम के पेड़ से दोनों के शव लटके देखे। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई।

मुंह से निकल रहा था खून

एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार " पिछले गुरुवार से लड़कियों के लापता होने के कारण उनके माता पिता ने एमवी 79 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आज सुबह छात्राओं के शव पेड़ से लटके मिले हैं। घटनास्थल पर स्कूल के कपड़े और बैग मौजूद हैं। लाशों के मुंह से खून बह रहा है। हम प्रशासन और सरकार से गुहार लगाते हैं कि इस घटना की जल्द से जल्द जांच पूरी की जाए और जिसने भी किसी तरह का अपराध किया है उसे सख्त से सख्त दंड दिया जाए। "

मलकानगिरी एसडीपीओ सचिन पटेल और एमवी 79 पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।  

(ओड़िशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव रिजल्ट: आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, BJP किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? जानें

'दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम अब हो जाएगा शिव विहार या शिवपुरी', चुनावी जीत के बाद बीजेपी के इस नेता का बड़ा ऐलान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।