1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान में महिला को छेड़ने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; आठ गिरफ्तार

राजस्थान में महिला को छेड़ने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; आठ गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2020 11:51 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 11:51 pm IST

राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने के लिए उसके परिवार के आठ-नौ लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति पर कथित तौर पर लाठियों, लोहे की छड़ों और पत्थरों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

राजस्थान में महिला को छेड़ने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; आठ गिरफ्तार - India TV Hindi
राजस्थान में महिला को छेड़ने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; आठ गिरफ्तार  Image Source : FILE

कोटा: राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने के लिए उसके परिवार के आठ-नौ लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति पर कथित तौर पर लाठियों, लोहे की छड़ों और पत्थरों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और उनमें से आठ को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। 

घटना खानपुर थाना क्षेत्र के सुमेर गांव में सोमवार दोपहर को हुई। खानपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) कमलचंद मीणा ने कहा कि मृतक की पहचान सुमेर गांव निवासी टोकिया उर्फ राजू बागड़ी (30) के रूप में हुई। वह गांव का एक कुख्यात अपराधी था और गांव में महिलाओं को छेड़ने और उन्हें परेशान करने सहित कई अपराधों में शामिल था। बागड़ी ने पिछले सप्ताह सोमवार को गांव की 22 वर्षीय विवाहित महिला को कथित तौर पर छेड़ा था, जिसके बाद उसने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कराया था। 

एसएचओ ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य इसका बदला लेना चाहते थे और बागड़ी को सबक सिखाना चाहते थे, इसलिए जब वह गांव में एक रास्ते से गुजर रहा था, तब उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बागड़ी को हमले में गंभीर चोटें आईं और स्थानीय अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।