1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी की हत्या कर गोबर के ढेर में छिपाया शव, फिर खुद पहुंच गया पुलिस के पास; जानें पूरा माजरा

पत्नी की हत्या कर गोबर के ढेर में छिपाया शव, फिर खुद पहुंच गया पुलिस के पास; जानें पूरा माजरा

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 25, 2025 02:47 pm IST,  Updated : May 25, 2025 02:47 pm IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह पुलिस के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा।

गोबर के ढेर में छिपाया पत्नी का शव।- India TV Hindi
गोबर के ढेर में छिपाया पत्नी का शव। Image Source : INDIA TV

कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एख शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अगली सुबह आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा। उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। हालांकि जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसके बयान से पुलिस को शव हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने हत्या का कृत्य स्वीकार कर लिया। 

अवैध संबंध के शक में की हत्या

दरअसल, पूरा मामला कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां अवैध अंबंध के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यहां कचाटीपुर गांव का रहने वाला रजनीकांत (33) शादी-बारातों में ढोल बजाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। कई बार शादी में जाने की वजह से वह रात में घर नहीं लौटता। इस दौरान उसकी पत्नी बबली अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। कुछ दिनों से रजनीकांत को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
Image Source : INDIA TVपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

चाकू से हमला करके की हत्या

शुक्रवार की रात जब उसके बच्चे सो गए और माता-पिता भी कहीं शादी में चले गए तो रजनीकांत ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। उसने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के पीछे गोबर के ढेर में छिपा दिया। अगले दिन शनिवार को वह सुबह-सुबह थाने पहुंच गया। यहां उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। हालांकि थाने में पुलिस को पूछताछ के दौरान उस पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक महिला और पति की कॉल डिटेल निकलवाई। पुलिस ने रजनीकांत से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गोबर के ढेर से पत्नी का शव बरामद किया। (इनपुट- सुरजीत कुशवाहा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।