1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मां ने नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर बेटे से करवाया रेप, तीन दिन तक नशे में रख बुझाता रहा अपनी प्यास

मां ने नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर बेटे से करवाया रेप, तीन दिन तक नशे में रख बुझाता रहा अपनी प्यास

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 17, 2022 11:56 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 11:56 pm IST

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की ने एक लड़के और उसकी मां पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

नाबालिग लड़की ने एक लड़के और उसकी मां पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया है।- India TV Hindi
नाबालिग लड़की ने एक लड़के और उसकी मां पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की ने एक लड़के और उसकी मां पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय हरिदेवपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक की मां ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया फिर अपने बेटे से उसका रेप करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को कुणाल कोठारी और उसकी मां अनुश्री कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनो मां-बेटे को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

मां ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेटे से करवाया रेप 

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी युवक कुणाल कोठारी MBA की पढ़ाई कर रहा है। वहीं उसकी मां अनुश्री कोठारी पीड़िता के साथ स्थानीय संस्थान में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। अनुश्री कोठारी ने 24 अक्टूबर को काली पूजा के दिन पीड़िता को अपने घर बुलाया। जब वह अनुश्री कोठारी के घर पहुंची तो आरोपी महिला ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी की मां ने युवक से रेप करवाया। 3 दिन बाद जब वह होश में आई तो उसे पता चला कि कुणाल कोठारी ने उसका रेप किया है। 

रिश्तेदार के कहने पर किया शिकायत

पीड़िता के अनुसार घटना 24 अक्टूबर को काली पूजा के दिन हुई थी। हांलाकि मामला 16 दिसंबर को दर्ज करवाया था। पीड़िता का कहना है कि शुरू में उसने शर्म की वजह से इस घटना का जिक्र किसी के सामने नहीं किया। बाद में उसने अपने एक रिश्तेदार को इस बारे में बताया। जिसके बाद रिश्तेदार ने लड़की को पुलिस में शिकायत करने को कहा।

आरोपी के मामा ने मामले को झूठा बताया

रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल कोठारी के मामा बिनय चक्रवर्ती ने बताया कि लड़की ने उनलोगों पर गलत आरोप लगाया है। बिनय चक्रवर्ती ने कहा है कि मुझे पता चला कि लड़की कुणाल से शादी करना चाहती थी, जिसका उसकी मां विरोध कर रही थी। लड़की ने कुणाल और उसकी मां को धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।