1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगाकर निकली लुटेरन, ठगी का ऐसा तरीका जो उड़ा देगा होश

गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगाकर निकली लुटेरन, ठगी का ऐसा तरीका जो उड़ा देगा होश

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 06, 2024 11:50 am IST,  Updated : Jan 06, 2024 11:50 am IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक महिला अपनी कार पर विधायक का स्टीकर लगाकर लोगों को ठगने का काम करती है। लोगों का विश्वास जीतने के लिए उसने दो पीए भी रखे हुए हैं।

गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगाकर ठगी की घटना को दिया अंजाम।- India TV Hindi
गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगाकर ठगी की घटना को दिया अंजाम। Image Source : INDIA TV

ठाणे: मायानगरी मुंबई में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपनी गाड़ी पर विधायक का स्टिकर लगाकर लोगों को ठगने का काम किया है। वहीं अब इस मामले में ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अंबरनाथ पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला पर मुंबई में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने अब महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। अंबरनाथ पुलिस ने ठगी के इस मामले की जानकारी दी है।

पहले ट्रांसफर करा लेती है पैसे

दरअसल, ठाणे के अंबरनाथ इलाके में एक महिला द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की गाड़ी पर विधायक का स्टीकर भी लगा हुआ था। यह महिला लोगों का काम करवाने के नाम पर उनसे पैसे ले लेती थी उसके बाद वह उन्हें धमकी देकर पैसे अपने पास रख लेती थी और काम भी नहीं होता था। इसका खुलासा ठगी का शिकार हुए लोगों ने ही किया है। दरअसल, वंदना संजय मिश्रा नाम की महिला अपने आप को विधायक बताती है। उसकी इनोवा पर भी विधायक का स्टीकर लगा हुआ है। उसने अभिषेक सिंह और फिरोज नाम के दो लोगों को अपना पीए बताकर अनमोल नाम के व्यक्ति का विश्वास जीत लिया। इसके बाद पिस्तौल और उसका लाइसेंस दिलाने के नाम पर वंदना मिश्रा ने उससे अपने खाते में 5.20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। 

काम के बारे में पूछने पर दी धमकी

काफी दिनों तक जब पिस्टल का लाइसेंस नहीं मिला तो अनमोल ने इस संबंध वंदना मिश्रा से पूछताछ की। इस पर वंदना मिश्रा ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे की मांग की तो तुम्हें कोई बचा नहीं पाएगा। धमकी सुनकर वह दंग रह गया। इसके बाद पीड़ित अनमोल ने अंबरनाथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल आरोपी वंदना मिश्रा की इनोवा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी वंदना, अभिषेक सिंह और फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कालसकर ने बताया कि आरोपी फर्जी महिला विधायक के नाम पर मुंबई के साकीनाका थाने में चार-पांच धोखाधड़ी के मामले पहले से ही दर्ज हैं। फर्जी महिला विधायक अपने दो सहयोगियों के साथ अब सलाखों के पीछे है। उसकी विधायक के स्टिकर वाली गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

(ठाणे से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

बाबा भारामल धाम में महंत हरि गिरि महाराज की हत्या, सेवादार बाबा को भी उतारा मौत के घाट

मासूम ने बगीचे से तोड़ा फूल, मालकिन ने बच्चे की मां की काट दी नाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।