1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. प्रयागराज: शादी के घर में मातम! बारात से कुछ घंटे पहले दुल्हन की बेरहमी से हत्या, चेहरे को भी कुचलने की कोशिश

प्रयागराज: शादी के घर में मातम! बारात से कुछ घंटे पहले दुल्हन की बेरहमी से हत्या, चेहरे को भी कुचलने की कोशिश

 Reported By: Imran Laeek Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 02, 2023 02:07 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 02:21 pm IST

प्रयागराज में एक दुल्हन की बारात से कुछ घंटे पहले ही हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंका गया। पुलिस ने उसका खून से लथपथ शव बरामद कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

bride murder- India TV Hindi
दुल्हन की बारात से पहले हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PIC

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में हुई एक वारदात से हड़कंप मच गया है। यहां एक दुल्हन की बारात आने से कुछ घंटे पहले ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दुल्हन का शव खून से लथपथ हालत में घर के नजदीक की झाड़ियों में मिला है। चौंकाने वाली बात ये भी है कि दुल्हन के चेहरे को कुचलने की कोशिश की गई है। 

क्या है पूरा मामला?

मामला गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव का है। यहां किसान रामचंद्र बंद की 20 साल की बेटी रीना की कल बारात आनी थी। लेकिन शादी के महज एक दिन पहले दुल्हन की हत्या होने से हड़कंप मच गया। दुल्हन का शव घर के नजदीक ही झाड़ियों में मिला। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृत दुल्हन के घर में शादी के फंक्शन चल रहे थे। तमाम मेहमान घर पर थे। देर रात तक घर में नाच-गाना और जश्न का माहौल था। आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो दुल्हन रीना घर से गायब थी। रीना की तलाश करने पर घर के नजदीक स्थित बाग में झाड़ियों के बीच खून से लथपथ शव बरामद हुआ। रीना के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं और चेहरे को भी कुचलने की कोशिश की गई है। दुल्हन की हत्या से परिवार और गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

सामने आई मृतक की फोटो

bride murder
Image Source : FILE मृत दुल्हन रीना

ये हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ नहीं है। शादी के घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने 2 टीमों का गठन किया

इस मामले में पुलिस ने 2 टीमों का गठन किया है। युवती और परिवार से जुड़े करीबी पर ही हत्या में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। डीसीपी गंगानगर जोन अभिषेक भारती खुद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।