1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हावड़ा में महिला ने चाकू से वार कर पति की जान ली, गुप्तांग काटा

हावड़ा में महिला ने चाकू से वार कर पति की जान ली, गुप्तांग काटा

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2020 10:18 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 10:19 pm IST

पुलिस ने बताया कि मोहसिन मलिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसकी पत्नी मनिरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

wife stabs husband cuts his private part । हावड़ा में महिला ने चाकू से वार कर पति की जान ली, गुप्तां- India TV Hindi
हावड़ा में महिला ने चाकू से वार कर पति की जान ली, गुप्तांग काटा Image Source : PTI

हावड़ा. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। महिला ने पति का गुप्तांग भी काट दिया। पुलिस ने बताया कि घटना पंचाला थाना अंतर्गत जुजारसाहा गांव के मालिपुकुर में हुई।

पुलिस ने बताया कि मोहसिन मलिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसकी पत्नी मनिरा को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। दंपति के दो बेटे हैं। महिला का मानिसक विकलांगता को लेकर कुछ समय से इलाज चल रहा था और दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

दंपति के दो बेटों में से एक ने पुलिस को बताया कि जब सुबह वे सोकर उठे तो उनकी मां ने उनसे कहा कि उसके कमरे में जाकर देखो कि उसने क्या किया है। दोनों लड़के जब अपनी मां के कमरे में गए तो देखा कि उनके पिता एक कंबल में लिपटे फर्श पर पड़े हैं और चारों ओर खून ही खून फैला है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।