1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना के 823 नए केस मिले, एक मरीज की मौत

दिल्ली में कोरोना के 823 नए केस मिले, एक मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2021 11:02 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 11:02 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से ज्यादा मामले सामने आए। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में कोरोना के 823 नए केस मिले, एक मरीज की मौत- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना के 823 नए केस मिले, एक मरीज की मौत Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से ज्यादा मामले सामने आए। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा, "दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 823 नए केस मिले जबकि 613 मरीज ठीक हुए। हालांकि, इस दौरान 1 मरीज की मौत हो गई।"

विभाग ने बताया कि नए कोरोना मामले सामने आने के बाद दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 6,47,984 हो गई है। हालांकि, इनमें से एक्टिव केस सिर्फ 3,618 ही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी तक कुल 6,33,410 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को हराकर ठीक हो गए हैं। वहीं, संक्रमण के कारण अभी तक 10,956 लोगों की मौत हो चुकी है।

देशभर में 43,846 नए केस मिले

भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए मरीजों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,15,99,130 हो गए। कोविड-10 के उपचाराधीन मरीजों की तादाद में लगातार 11वें दिन वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद अब यह संख्या 3,09,087 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, ठीक होने की दर गिरकर 95.96 प्रतिशत रह गई है। मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 115 दिन में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 197 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,59,755 पर पहुंच गई। पिछले साल 26 नवंबर को एक दिन में संक्रमण के 44,489 मामले दर्ज किए गए थे। 

आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,11,30,288 मरीज ठीक हो चुके हैं और महामारी से होने वाली मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। कोविड-19 से जिन 197 मरीजों की मौत हुई उनमें से महाराष्ट्र के 92, पंजाब के 38, केरल के 15 और छत्तीसगढ़ के 11 लोग थे। देश में अब तक महामारी से 1,59,755 मरीजों की मौत हो चुकी है जिनमें से महाराष्ट्र के 53,300, तमिलनाडु के 12,590, कर्नाटक के 12,432, दिल्ली के 10,955, पश्चिम बंगाल के 10,303, उत्तर प्रदेश के 8,758 और आंध्र प्रदेश के 7,189 लोग थे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं। वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, शनिवार को 11,33,602 नमूनों की जांच की गई और 20 मार्च तक 23,35,65,119 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।