1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना वायरस के 1101 केस मिले, 4 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1101 केस मिले, 4 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2021 10:08 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 10:08 pm IST

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बहुत तेज रफ्तार से बढ़ने लगे हैं। बढ़ते संक्रमण की रफ्तार ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। यहां मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले एक हजार के भी पार पहुंच गए।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1101 केस मिले, 4 मरीजों की मौत- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1101 केस मिले, 4 मरीजों की मौत Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बहुत तेज रफ्तार से बढ़ने लगे हैं। बढ़ते संक्रमण की रफ्तार ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। यहां मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले एक हजार के भी पार पहुंच गए। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को 1,101 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, जिसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 649973 हो गई।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को चार मरीजों की मौत हुई, जिसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 10967 हो गई। मंगलवार को दिल्ली में 620 लोग ठीक हुए हैं। अभी तक यहां ठीक होने वाले लोगों की संख्या 634595 हो गई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4.65 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है जबकि डेथ रेट 1.69 फीसदी है। फिलहाल, यहां 4411 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना के 40715 नए केस मिले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,715 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,86,796 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार 13वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई और वह 3,45,377 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.96 प्रतिशत है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 199 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,60,166 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर देश में 1.37 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,11,81,253 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर और अधिक गिरावट के साथ 95.67 प्रतिशत हो गई है। 

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 199 लोगों की वायरस से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र तथा पंजाब के 58-58, केरल तथा छत्तीसगढ़ के 12-12 और कर्नाटक तथा तमिलनाडु के 10-10 लोग थे। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,60,166 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53,457, तमिलनाडु के 12,609, कर्नाटक के 12,444, दिल्ली के 10,963, पश्चिम बंगाल के 10,308, उत्तर प्रदेश के 8,759 और आंध्र प्रदेश के 7,191 लोग थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 मार्च तक 23,54,13,233 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 9,67,459 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।