1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 0.39 फीसदी पहुंची, 261 नए मामले आए

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 0.39 फीसदी पहुंची, 261 नए मामले आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 08:30 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 08:30 pm IST

दिल्ली में गुरुवार (4 मार्च) को कोरोना वायरस के 261 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, जिससे महानगर में अब तक मरने वालों की संख्या 10,915 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 0.39 फीसदी पहुंची, 261 नए मामले आए- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 0.39 फीसदी पहुंची, 261 नए मामले आए Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार (4 मार्च) को कोरोना वायरस के 261 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, जिससे महानगर में अब तक मरने वालों की संख्या 10,915 हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। नए मामले बुधवार को 66,432 लोगों की कोविड-19 के लिए हुई जांच में सामने आए।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को संक्रमण का आंकड़ा 6.40 लाख से अधिक हो गया। महानगर में संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या बुधवार को 1584 से बढ़कर गुरुवार को 1701 हो गई, जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.39 फीसदी हो गई। महानगर में बुधवार को कोविड-19 के 240 नए मामले आए थे और संक्रमण की दर 0.35 फीसदी थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 85.51% नए मामले महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक से हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने तीरथ राम शाह अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ ली। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली ड़ोज ली।

ये भी पढ़ें:

नमकहरामी करने वालों के साथ 'खेला जाएगा खेल', ममता के विधायक ने दी धमकी

अनुराग-तापसी मामला: आयकर विभाग की रेड में 350 करोड़ की गड़बड़ी का पता चला

इमरान खान ने कहा- विश्वासत मत हारा तो विपक्ष में बैठ जाऊंगा

यूपी विधानसभा के बाहर खुद को गोली मारकर सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, मुख्यमंत्री से की भावुक अपील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।