1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में Coronavirus से कुल 160 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 10 हजार के पार

दिल्ली में Coronavirus से कुल 160 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 10 हजार के पार

 Written By: Bhasha
 Published : May 18, 2020 08:42 pm IST,  Updated : May 18, 2020 08:42 pm IST

दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 160 हो गई जबकि संक्रमण के मामले 10,000 के पार चले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में Coronavirus से कुल 160 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 10 हजार के पार- India TV Hindi
दिल्ली में Coronavirus से कुल 160 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 10 हजार के पार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 160 हो गई जबकि संक्रमण के मामले 10,000 के पार चले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 299 नए मामले सामने आए हैं जबकि फिलहाल इसके 5,409 मरीज उपचार से गुजर रहे हैं।

कोरोना वायरस के मामले 10,000 के पार जाने के साथ ही दिल्ली ऐसा चौथा राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बन गया है जहां इस महामारी के मामले 10000 से ऊपर हो गये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 33,055, गुजरात में 11,379, तमिलनाडु में 11,224 मामले हो चुके हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 160 हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़ कर 10,054 हो गए हैं। यहां रविवार को कोविड-19 के मामले 9,755 थे और मृतक संख्या 148 थी। 299 नये मामलों के साथ ही यहां इस संक्रमण के मामले बढ़कर 10054 हो गये।

बुलेटिन के अनुसार जितने मरीजों की मौत हुई, उनमें 82 मरीज 60 साल या उससे अधिक उम्र के थे यानी 52 फीसद मरीज बुजुर्ग थे। 45 मरीज 50-59 साल के और 33 मरीज 50 साल से कम उम्र के थे।

कोविड-19 से मौत पर ‘कम रिपोर्टिंग’ को लेकर आलोचना से घिरी दिल्ली सरकार ने रविवार को अस्पतालों के लिए इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।