1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. फिर दहली दिल्ली..., डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ा

फिर दहली दिल्ली..., डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ा

 Reported By: Sanjay Kumar Sah Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 03, 2026 07:05 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 07:13 am IST

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हत्या की वारदात ने लोगों को दहला दिया है। दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 3 नाबालिगों को पकड़ा है।

delhi Delivery boy murder- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की वारदात लगातार सामने आ रही है। अब दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। डिलीवरी बॉय के शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी की रात करीब 8:15 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि एक युवक को चाकू मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को तत्काल एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले और सीने में कई बार चाकू से वार किया गया था। मृतक की पहचान अरुण राज (22) पुत्र राज शेखर, निवासी पटपड़गंज के रूप में हुई है।

विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला

पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन युवक मोटरसाइकिल से आए थे और किसी बात को लेकर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। क्राइम टीम ने मौके की जांच की और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

तीनों आरोपी नाबालिग

पुलिस को जांच में पता चला कि घटना से जुड़े तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पहले एक नाबालिग को पकड़ा गया और बाद में बाकी दो को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा तीनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- 31 किलोग्राम अल्प्राजोलम की टैबलेट जब्त, दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Delhi News: MCD ने गिराया कुख्यात लेडी ड्रग माफिया अल्का का अवैध निर्माण, उसके पूरे परिवार पर दर्ज हैं 57 केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।