1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के शाहीन बाग में जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के शाहीन बाग में जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौजूद

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 22, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 01:04 pm IST

जूते के शो रूम में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। शो रूम में रखे माल को भारी नुकसान पहुंचा है।

जूते के शो रूम में लगी आग- India TV Hindi
जूते के शो रूम में लगी आग Image Source : ANI

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट पर मिली। जूते के शो रूम से आग की लपटें निकल रह थीं। 

11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

अग्निशमन के अधिकारी ने  कहा, ‘दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’ अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के अभियान के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया। 

किन कारणों से लगी आग, अभी नहीं चला पता

जूते के शो रूम में आग लगने के कारण माल को भारी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। आग किन कारणों से लगी है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

पिछले दिनों द्वारका सेक्टर 5 में लगी थी आग

वहीं, इसके पहले 15 मार्च 2025 को द्वारका सेक्टर-5 में लवली हाउस अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर आग लग गई थी। इस घटना में घरेलू सामानों में आग लगी थी, जिसे पांच दमकल गाड़ियों ने नियंत्रित किया। उसी दिन शाम को मूलचंद फ्लाईओवर के पास एक रेस्टोरेंट में भी आग लगी थी, जहां चार दमकल गाड़ियां भेजी गईं थीं।

आनंद विहार में आग लगने से तीन लोगों की गई थी जान

11 मार्च 2025 को आनंद विहार की सेवा बस्ती में झुग्गियों में भीषण आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई थी। इस दुखद घटना के बाद दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान भी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।