1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्‍ली को दहलाने की साजिश नाकाम, चार आतंकी गिरफ्तार, बड़ा धमाका करने की थी योजना

दिल्‍ली को दहलाने की साजिश नाकाम, चार आतंकी गिरफ्तार, बड़ा धमाका करने की थी योजना

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Oct 03, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 10:35 pm IST

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमले की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

Four Kashmiri Youths Arrested by Delhi Police, Arms Seized- India TV Hindi
Four Kashmiri Youths Arrested by Delhi Police, Arms Seized Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमले की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं जो 27 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे और पहाड़गंज में रहकर एक गाड़ी के जरिए कई जगह पर इन्होंने साजिश रचने के लिए रेकी भी की थी।

Related Stories

इन संदिग्धों को अलकायदा से जुड़े एक संगठन अंसार ग़जवत उल हिंद के हैंडलर रेडिकलाइज कर रहे थे और उन्हीं के द्वारा इन्हें दिल्ली में हथियार खरीदने के लिए बड़ी रकम दी लेकिन बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले ही स्पेशल सेल ने 2 सितंबर को आईटीओ से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

इनमें से एक आतंकी इसी साल शोपियां में मारे गए आतंकी बुरहान कोका का बड़ा भाई इशफाक कोका है जिसे आतंकी संगठन के हैंडलर रेडिक्लाइज़ करके बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे।

इस खुलासे के बाद से दिल्‍ली पुलिस सहित कई सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्‍ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये देश की राजधानी में आतंकी हमले की फिराक में थे। चारों के पास से चार पिस्‍टल, 120 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।