1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: मामूली विवाद पर चाकू गोदकर शख्स की ले ली जान, गोकुलपुरी इलाकी है घटना

दिल्ली: मामूली विवाद पर चाकू गोदकर शख्स की ले ली जान, गोकुलपुरी इलाकी है घटना

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Swayam Prakash
 Published : Dec 28, 2023 09:15 am IST,  Updated : Dec 28, 2023 09:15 am IST

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मामूली झगड़े के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक माहिर उर्फ इमरान गाजियाबाद के लोनी इलाके का रहने वाला था।

delhi murder- India TV Hindi
मामूली झगड़े के बाद शख्स को चाकू से गोदा Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खबर है कि गोकुलपुरी इलाके में मामूली झगड़े के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।  मृतक युवक माहिर उर्फ इमरान गाजियाबाद के लोनी इलाके का रहने वाला था।  पुलिस के मुताबिक लाखन चौक गली नंबर 11, भागीरथी विहार में युवक की पेट में चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खून से लथपथ पड़ा था युवक

पुलिस की जांच में यह जानकारी मिली है कि माहिर का फैजल और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। इस विवाद में माहिर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर आरोपी फैज़ल का पता लगाने में जुटी हुई है। गोकुलपुरी थाने की पुलिस को बुधवार रात करीब 9:00 बजे सूचना मिली थी कि भागीरथी विहार के गली नंबर 11, लाखन चौक के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है।  इस सूचना पर  थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।  

फ्लेक्स बोर्ड की दुकान में काम करता मृतक

घटना की छानबीन में मृतक युवक की पहचान माहिर उर्फ इमरान उम्र 20 साल के रूप में हुई। माहिर गली नंबर 2, विजय विहार, लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसके पेट में चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। मृतक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।  पुलिस ने ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक माहिर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक फ्लेक्स बोर्ड की दुकान में काम करता था। पुलिस फिहलाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी फैज़ल और उसके साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।