1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पब्लिक स्कूल को दी गई बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पब्लिक स्कूल को दी गई बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 Reported By: Atul Bhatia, Written By: Malaika Imam
 Published : Apr 26, 2023 09:27 am IST,  Updated : Apr 26, 2023 11:01 am IST

मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल- India TV Hindi
दिल्ली पब्लिक स्कूल Image Source : ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, यह किसी की शरारत लग रही है। बच्चे सुरक्षित हैं, अब तक सभी के बीच पैनिक की स्थिति नहीं है। स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर 100 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। 

'स्कूल परिसर में संदिग्ध वस्तु नहीं मिला'

साउथ ईस्ट के डीसीपी राजेश देव ने कहा, स्कूल परिसर में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया हैस इसलिए कोई खतरा नहीं है। स्थिति सामान्य है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्वाट टीम स्कूल की इमारतों को सेनिटाइज कर रही है। वहीं, इससे कुछ दिन पहले ही साउथ दिल्ली के एक स्कूल में बम होने का धमकी भरा ई-मेल आया था। 

इससे पहले दिल्ली के इस स्कूल को धमकी

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में स्थित द इंडियन स्कूल में 12 अप्रैल की सुबह बम होने को लेकर एक ई-मेल मिला था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने संस्थान को खाली करा दिया था और गहन जांच की। आनन-फानन में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा गया। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। हालांकि, कई घंटे की गहन जांच के बाद पुलिस ने इसे 'अफवाह' करार दिया।

यह भी पढ़ें- 

पहली यात्रा के साथ विवाद, केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर चिपकाए गए कांग्रेस सांसद के पोस्टर, देखें Video

G-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, क्वाड में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।