1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों ने लूटे स्नैक्स, पानी की बोतलें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों ने लूटे स्नैक्स, पानी की बोतलें

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2020 02:07 pm IST,  Updated : May 24, 2020 02:07 pm IST

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के बीच वितरण के लिए रखी स्नैक्स और पानी की बोतलों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों श्रमिकों ने लूट लिया। 

Migrants loot snacks at Old Delhi railway station- India TV Hindi
Migrants loot snacks at Old Delhi railway station Image Source : @TWITTER

नई दिल्ली। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के बीच वितरण के लिए रखी स्नैक्स और पानी की बोतलों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों श्रमिकों ने लूट लिया। अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रवासी कामगारों का यह एक समूह पंजाब के अमृतसर से बिहार के गया के लिए निकला था।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे हुई। अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी कर्मचारियों द्वारा ट्रेन के यात्रियों के लिए रखे जा रहे स्नैक्स के चार डिब्बों को समूह ने लूट लिया। प्रवासियों ने चिप्स व बिस्कुट के कई पैकेटों और पानी की बोतलों को उठाया और मौके से तुरंत निकल गए। बीच बचाव के लिए रेलवे पुलिस या अन्य अधिकारी मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि पुरानी दिल्ली स्टेशन से केवल प्रवासी श्रमिकों के लिए ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।