1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाई, हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाई, हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 11, 2024 10:01 am IST,  Updated : Apr 11, 2024 10:44 am IST

अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने याचिका दायर की है। इससे पहले हाई कोर्ट ने केजरीवाल की अर्जी को ठुकरा दिया था।

न्यायिक हिरासत में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
न्यायिक हिरासत में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तारीख तय कर दी है। केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट की ओर से याचिका खारिज करने बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

तत्काल नहीं हुई सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए इंतजार करने को कहा था। उन्हें अगले हफ्ते तक इंतजार करने को कहा गया। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और कस्टडी को वैध ठहराया और उनकी दलीलों को ठुकराते हुए याचिका खारिज कर दी थी। 

हाई कोर्ट ने क्या कहा था?

दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की ना सिर्फ याचिका खारिज की, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने जो सबूत दिए हैं, वो पुख्ता हैं। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल पूरी साजिश में लिप्त थे और उन्होंने घूस भी मांगी थी। 

वकीलों से जुड़ी याचिका

इसके बाद बुधवार सुबह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की वकीलों से जुड़ी दूसरी याचिका को भी खारिज कर दी। इस याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वकीलों से हफ्ते में 5 बार मुलाकात करने की मांग की थी। फिलहाल, केजरीवाल अपने वकीलों से हफ्ते में केवल दो बार ही मुलाकात कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।