1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. डीयू के पीजी एडमिशन के लिए मिड एंट्री रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

डीयू के पीजी एडमिशन के लिए मिड एंट्री रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Sep 07, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Sep 07, 2023 05:04 pm IST

डीयू में पढ़ना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। डीयू में पीजी एडमिशन के लिए मिड एंट्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। जो उम्मीदवार इस कोर्स में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

DU PG admission 2023- India TV Hindi
DU PG admission 2023 Image Source : PTI

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। डीयू ने आज, 7 सितंबर को पीजी एडमिशन में मिड एंट्री अपग्रेड विकल्प के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस कोर्स में एडमिशन करवाना चाहते हैं, वे इसे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in और admission.uod.ac.in. पर जाकर कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 सितंबर, 2023 तक है। 

Related Stories

कब जारी होगी अलॉटमेंट लिस्ट?

बता दें कि तीसरी सीएसएएस पीजी अलॉटमेंट लिस्ट 11 सितंबर, 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आवंटित सीट फॉर्म 11 सितंबर से 13 सितंबर, 2023 तक स्वीकार कर सकते हैं। विभाग/कॉलेज/केंद्र सत्यापित करें और 11 सितंबर से 14 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत करें। एडमिशन फीस के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2023 तक है।

Direct link to apply

DU PG Admission 2023: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध डीयू पीजी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन लिंक मिलेगा।
फिर जरूरी डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

B.com के बाद इन 5 सेक्टर्स में अजमाएं हाथ, मिल जाएगी लाखों करोड़ों की नौकरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन