1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE मेन सेशन 4 का रिजल्ट 12 सितंबर तक के लिए टला, जेईई एडवांस पंजीकरण डेट भी 13 सितंबर तक के लिए टली

JEE मेन सेशन 4 का रिजल्ट 12 सितंबर तक के लिए टला, जेईई एडवांस पंजीकरण डेट भी 13 सितंबर तक के लिए टली

 Published : Sep 10, 2021 11:20 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 11:20 pm IST

आईआईटी जेईई-मेन रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख को 12 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, JEE एडवांस 2021 का पंजीकरण भी स्थगित कर दिया गया है। 

JEE मेन सेशन 4 का रिजल्ट 12 सितंबर तक के लिए टला, जेईई एडवांस पंजीकरण डेट भी 13 सितंबर तक के लिए टली- India TV Hindi
JEE मेन सेशन 4 का रिजल्ट 12 सितंबर तक के लिए टला, जेईई एडवांस पंजीकरण डेट भी 13 सितंबर तक के लिए टली Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। आईआईटी जेईई-मेन रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख को 12 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, JEE एडवांस 2021 का पंजीकरण भी स्थगित कर दिया गया है। आईआईटी जेईई एडवांस पंजीकरण जो 11 सितंबर से निर्धारित किया गया था, उसे भी 13 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

सीबीआई कर रही जांच

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) में दाखिले के लिए प्रतिष्ठित जेईई-मेन परीक्षा में धांधली की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है। आईआईटी जेईई मेन 2021 सत्र 4 का आयोजन 26 अगस्त, 27, 31, सितंबर 1 और 2 को सफलतापूर्वक किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन सत्र 4 के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट www.nta.ac.in, www.ntaresults.nic.in और jeemain.nta.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

जेईई एडवांस पंजीकरण (JEE Advanced Registration 2021) जो 11 सितंबर से निर्धारित किया गया था, उसे भी 13 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology), IIT खड़गपुर पंजीकरण शुरू करेगा। उम्मीदवार जो जेईई मेन परीक्षा पास कर चुके हैं और 2.5 लाख शीर्ष उम्मीदवारों की श्रेणी में आते हैं, वे जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन