1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा होम गार्ड पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकेगा अप्लाई

दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा होम गार्ड पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकेगा अप्लाई

 Published : Jan 24, 2024 06:37 am IST,  Updated : Jan 24, 2024 06:37 am IST

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली के होम गार्ड महानिदेशालय ने होम गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 जनवरी से शुरू होगी।

दिल्ली में होमगार्ड पदों पर निकली बंपर भर्ती - India TV Hindi
दिल्ली में होम गार्ड पदों पर निकली बंपर भर्ती Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। होम गार्ड महानिदेशालय (डीजीएचजी) दिल्ली ने दस हजार से ज्यादा होम गार्ड पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 जनवरी से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है।

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 10285 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • वहीं, भूतपूर्व सैनिक/पूर्व-सीएपीएफ कार्मिक को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद व्यक्तिगत विवरण, योग्यता भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • आखिरी में आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी  पढ़ें- ट्रैफिक सिग्नल पर इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो कैमरे कर देंगे चालान 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन