नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। जम्मू और कश्मीर सेवा और चयन बोर्ड (JKSSB) ने लोक निर्माण (आर एंड बी) और जल शक्ति विभागों में 500 से अधिक जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू होगी, जो कि 3 जून तक चलेगी। 3 जून तक या इस तिथि से पहले ही आवेदन कर दें।
रिक्तियों का विवरण
पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) और जल शक्ति विभाग के तहत 508 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 150 पद लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग में विभिन्न पदों के तहत भरे जाने हैं, जबकि शेष 358 पद जल शक्ति विभाग के तहत भरे जाने हैं।
पात्रता मानदंड
- इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उनके पास ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध निवास दस्तावेज होना चाहिए।
- आयु: उपरोक्त पदों के लिए आयु की गणना ओपन मेरिट और विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए 01.01.2025 के अनुसार की जाएगी।
- ओपन मेरिट (ओएम) और सरकारी सेवा/संविदा रोजगार के लिए मेक्सिमम एज लिमिट 40 वर्ष है, भूतपूर्व सैनिकों और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए आयु सीमा क्रमशः 48 और 42 है जबकि एससी/एसटी/एसटी-1/एसटी-2/आरबीए/एएलसी/आईबी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है।
- निर्धारित योग्यता: दोनों विभागों के लिए, सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा / सिविल इंजीनियरिंग में भारतीय विश्वविद्यालय की डिग्री या एएमआईई सेक्शन (ए एंड बी) भारत वाले उम्मीदवार पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को अपना आवेदन पूरा करने के लिए ₹600/- का शुल्क भी देना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति-1/अनुसूचित जनजाति-2/ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए लागू शुल्क ₹500/- होगा।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।