1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. JSSC JPMCCE 2023 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JSSC JPMCCE 2023 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 24, 2024 07:37 am IST,  Updated : Jan 24, 2024 07:41 am IST

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JPMCCE 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के जरिए 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JSSC JPMCCE 2023: अगर आप झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JPMCCE 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JSSC JPMCCE रिक्ति विवरण 

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 2485 रिक्तियों को भरना है।

JSSC JPMCCE आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वावे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

JSSC JPMCCE आयु सीमा

  • आवदेन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 1) और पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 2) पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है।
  • अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष है। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए, ऊपरी आयु 40 वर्ष है।

जेएसएससी जेपीएमसीसीई 2024: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'आवेदन प्रपत्र (आवेदन करें)' पर क्लिक करें।
  • जेफिर पीएमसीसीई 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आखिर में फॉर्म को सबमिट कर एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

डायरेक्ट लिंक- https://jssc.nic.in/applicationforms/online-application-jpmcce-2023

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा होम गार्ड पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकेगा अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन