1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में निकली 2600 से ज्यादा टीचर के पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल से शुरू हो रहे आवेदन

इस राज्य में निकली 2600 से ज्यादा टीचर के पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2024 06:15 am IST,  Updated : Mar 13, 2024 06:15 am IST

सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके बड़े काम की है। ओडिशा में शिक्षकों के 2600 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल नोटिस जरूर देखें।

OSSSC Teacher Recruitment 2024- India TV Hindi
OSSSC Teacher Recruitment 2024 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका हाथ से जाने मत दीजिएगा। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए टीचर्स की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 2629 रिक्तियां भरे जानी है।

भर्ती एसटी और एससी के तहत सरकारी स्कूलों में टीजीटी (आर्ट), टीजीटी (साइंस-पीजीएम), टीजीटी (साइंस-सीबीजेड), संस्कृत, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, जनजातीय भाषा और सेवक/सेविका, विकास, एम एवं बीसीडब्ल्यू विभाग में शिक्षकों के जिला कैडर पदों के लिए है।

कब शुरू होंगे आवेदन?

ऑनलाइन पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो 1 अप्रैल, 2024 को खुलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल, 2024 है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2024 है।

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे वेतन, पात्रता मानदंड आदि से संबंधित डिटेल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जा सकते हैं।

OSSSC Teacher Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाना होगा।

फिर होमपेज पर ओएसएसएससी शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने का लिंक ढूंढें।

इसके बाद जरूरी डिटेल भरें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के मद्देनजर प्रिंट आउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कब होंगे जारी, यहां जानें समय

एनएमसी ने बनाई मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट, अब बढ़ेगी पीजी कोर्सों के लिए सीटें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन