1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर इनकम टैक्स छापा, गाड़ी से मिले लाखों रुपये कैश

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर इनकम टैक्स छापा, गाड़ी से मिले लाखों रुपये कैश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 08:40 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 08:40 pm IST

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दि के अंदर हुए संदिग्ध लेनदेन के सिलसिले में आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार चुनाव के मद्देनजर गलत तरीके से ब्लैक मनी के लेनदेन का आरोप है। 

Income Tax Dept Raids Congress’ Bihar Headquarters Sadaqat Ashram- India TV Hindi
Income Tax Dept Raids Congress’ Bihar Headquarters Sadaqat Ashram Image Source : ANI

पटना: बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। कांग्रेस ऑफिस में एक गाड़ी से साढ़े 8 लाख रुपये कैश मिले हैं और कांग्रेस के नेता बता नहीं पा रहे हैं कि ये किसके पैसे हैं। वहां पर मौजूद कई नेताओं से इनकम टैक्स के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। 

Related Stories

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस दफ्तर में गाड़ी के अंदर से लाखों रुपए बरामद किए गए, जिसके बाद रेड चल रही है। पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नोटिस भी चिपकाया है।

बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सदाकत आक्षम में इनकम टैक्स की यह रेड चली है जिसमें रुपये के लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ बिहार मूल के स्थानीय नेता इनकम टैक्स विभाग के राडार पर हैं। 

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दि के अंदर हुए संदिग्ध लेनदेन के सिलसिले में आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार चुनाव के मद्देनजर गलत तरीके से ब्लैक मनी के लेनदेन का आरोप है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024