1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: ठाकुरगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: ठाकुरगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 05:08 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में ठाकुरगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है।

Thakurganj Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Thakurganj Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में ठाकुरगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। जनता दल (यूनाइटेड) ने ठाकुरगंज विधानसभा सीट से मो. नौशाद आलम को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सऊद आलम पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार ठाकुरगंज सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के मो. नौशाद आलम और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल के बीच टक्कर थी। ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री से चुनाव रोचक हो सकता है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ठाकुरगंज सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी मो. नौशाद आलम की जीत हुई थी। उन्हें 74,239 वोट मिले थे और उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल को करीब 8 हजार मतों से हराया था जिन्हें 66,152 मत मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के फैयाज अली तीसरे पायदान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024