1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. नड्डा का तेजस्वी पर हमला, RJD के शासनकाल में साइकिल भी लूट ली जाती थी, मोटरसाइकिल की क्या बात करें

नड्डा का तेजस्वी पर हमला, RJD के शासनकाल में साइकिल भी लूट ली जाती थी, मोटरसाइकिल की क्या बात करें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 10:03 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 10:03 pm IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को तेजस्वी यादव के बिहार में सत्ता में आने पर 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे की ओर इशारा करते हुए उनसे कहा कि 25-30 लाख लोग पिछली आरजेडी सरकारों के दौरान बिहार से बाहर चले गए और उन्हें पहले इसका जवाब देना चाहिए।

What about 20-30 lakh people who were forced to migrate: Nadda on Tejashwi job promise- India TV Hindi
What about 20-30 lakh people who were forced to migrate: Nadda on Tejashwi job promise Image Source : PTI

सीतामढ़ी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को तेजस्वी यादव के बिहार में सत्ता में आने पर 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे की ओर इशारा करते हुए उनसे कहा कि 25-30 लाख लोग पिछली आरजेडी सरकारों के दौरान बिहार से बाहर चले गए और उन्हें पहले इसका जवाब देना चाहिए। सीतामढ़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वह आरजेडी के 15 वर्षों के कुशासन के बारे में लोगों को याद दिलाते रहते हैं क्योंकि समय भले ही बदल गया हो, लेकिन पार्टी का व्यवहार नहीं बदला है।

Related Stories

उन्होंने विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी पर प्रहार करते हुए कहा, "इन दिनों हमारे तेजस्वी बाबू कहते रहते हैं कि 10 लाख नौकरियां देंगे। आपने 25-30 लाख लोगों को बिहार से पलायन करने के लिए मजबूर किया है। इसका जवाब कौन देगा?"

नड्डा ने कहा, "पंद्रह साल पहले विकास चुनावी मुद्दा नहीं हुआ करता था क्योंकि बिहार में तब लालू प्रसाद जी का जंगल राज था।" उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था इतनी खराब थी कि साइकिल भी लूट ली जाती थी, मोटरसाइकिल की क्या बात करें।

बाद में, नड्डा ने पार्टी के उम्मीदवार संजय सरावगी के समर्थन में दरभंगा में एक रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड के कारण सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। नड्डा ने कहा, ‘‘तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं लेकिन पिछले एक साल से विधानसभा नहीं गए, बजट सत्र में भाग नहीं लिया। प्रजातंत्र का एक तरह से उन्होंने अनादर किया।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024