1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बहादुरगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बहादुरगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 07:22 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में बहादुरगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) और कांग्रेस के बीच में है।

Bahadurganj Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Bahadurganj Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में बहादुरगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) और कांग्रेस के बीच में है। विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) ने बहादुरगंज विधानसभा सीट से लखन लाल पंडित को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने मो. तौसीफ आलम पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार बहादुरगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अवध बिहारी सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी मो. तौसीफ आलम के बीच टक्कर थी। बहादुरगंज विधानसभा सीट पर अब तक कुल 16 बार (एक उपचुनाव) चुनाव हुए हैं, जिसमें 10 बार कांग्रेस के पास ये सीट रही है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक बार ही यहां से जीत पाई है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बहादुरगंज सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मो. तौसीफ आलम की जीत हुई थी। उन्हें 53,533 वोट मिले थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी अवध बिहारी सिंह को करीब 14 हजार मतों से हराया था जिन्हें 39,591 मत मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024