1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सिकटी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार BJP की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सिकटी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार BJP की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 07:01 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में सिकटी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है।

Sikti Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Sikti Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में सिकटी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सिकटी विधानसभा सीट से विजय कुमार मंडल को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शत्रुघन प्रसाद सुमन पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार सिकटी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजय कुमार मंडल और जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी शत्रुघन प्रसाद सुमन के बीच टक्कर थी। सिकटी की बात की जाए तो यहां 1995 से कांग्रेस नहीं जीती है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सिकटी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी विजय कुमार मंडल की जीत हुई थी। उन्हें 76,995 वोट मिले थे और उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी शत्रुघन प्रसाद सुमन को करीब 8 हजार मतों से हराया था जिन्हें 68,889 मत मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024