1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Baahubali 2: कल रिलीज हो रही है सबसे बड़ी फिल्म, पढ़िए फिल्म देखने की 5 वजह

Baahubali 2: कल रिलीज हो रही है सबसे बड़ी फिल्म, पढ़िए फिल्म देखने की 5 वजह

 Published : Apr 27, 2017 10:32 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 10:32 am IST

सिनेमा के सभी चाहने वालों के लिए कल बहुत बड़ा दिन है। कल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली बाहुबली 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

bahubali- India TV Hindi
bahubali Image Source : PTI

नई दिल्ली: सिनेमा के सभी चाहने वालों के लिए कल बहुत बड़ा दिन है। कल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली बाहुबली 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बाहुबली 2 के लिए दीवानगी का आलम यह है कि वीकेंड तक के शो अभी से हाउसफुल हो गए हैं। इतना ही नहीं एक दिन में फिल्म की दस लाख से ज्यादा टिकटें बिक गईं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इसमें कोई शक नहीं है कि बड़ी संख्या में दर्शक यह फिल्म देखेंगे, लेकिन फिर भी हम आपको  5 वजह बता रहे हैं कि यह फिल्म हम सबको क्यों देखनी चाहिए?

bahubali
Image Source : PTIbahubali

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

'बाहुबली-2' की सबसे ज्यादा चर्चा इस सवाल की वजह से ही है। बाहुबली देख चुका हर शख्स 2 साल से इस सवाल का जवाब चाहता है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? शुक्रवार को इस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली के पीठ में तलवार से हमला क्यों किया था? और बाहुबली को मरवाने की असली वजह क्या थी और इसके पीछे कौन था?

आगे की स्लाउड में पढ़िए अन्य वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन