1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘देश नहीं छोड़ूंगा, यहीं पैदा हुआ, यहीं मरूंगा’ : आमिर खान

‘देश नहीं छोड़ूंगा, यहीं पैदा हुआ, यहीं मरूंगा’ : आमिर खान

 Published : Jan 26, 2016 09:44 am IST,  Updated : Jan 26, 2016 11:16 am IST

बॉलीवु़ड के मिस्टर परफेक्शनिसट आमिर खान ने हाल ही में देश में असहनशीलता के बारे में एक बयान दिया था, जिसको लेकर वो विवादों में फंस गए थे, आमिर ने मुंबई में फिल्म 'रंग दे बसंती' के 10 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की टीम के लिए स्क्रीन रखी थी।

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

मुम्बई: बॉलीवु़ड के मिस्टर परफेक्शनिसट आमिर खान ने हाल ही में देश में असहनशीलता के बारे में एक बयान दिया था, जिसको लेकर वो विवादों में फंस गए थे, आमिर ने सोमवार को मुंबई में फिल्म 'रंग दे बसंती' के 10 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की टीम के लिए खास स्क्रीनिंग रखी थीं।

 जहां उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा कि 'मैं देश छोड़कर कही नहीं जाऊंगा। मैं यहीं पैदा हुआ हूं और यहीं मरूंगा।

इसे भी पढ़े: आमिर के समर्थन से हैरान सनी ने पोस्‍ट किया इमोशनल VIDEO

आमिर ने कहा कि कुछ लोगों ने मेरी बातों को नहीं समझा और मेरी बातों को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया। लेकिन में उनके गुस्से और नाराज़गी को समझता हुं।

 कुछ लोगों को लगता है, कि मैं देश छोड़ना चाहता हुं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं अपने देश से 3 हफ्तों से ज्यादा दूर नहीं रह सकता। मुझे घर की याद सताने लगती है साथ ही आमिर ने यह भी कहा कि "मैंने कभी नहीं कहा कि देश में असहनशीलता है और मैं देश को छोड़कर चला जाऊंगा।

 मेरी फिल्मों या 'सत्यमेव जयते' को देखें तो मैंने देश को बनाने और जोड़ने का काम किया है। मुझे दुख इस बात का है कि ज़्यादा लोग दुखी हुए।''  इसके साथ ही आमिर ने कहा कि ''किरण ने जो भी बातें कही थी, उसे दुनिया के सामने नहीं रखना चाहिए था।"

आपको बता दें कि आमिर ने बीते साल एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनकी पत्नी ने माहौल को देखते हुए उनसे देश छोड़ देने की बात कही थी क्योंकि वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थीं। आमिर के इस बयान ने सियासी रुप ले लिया और हर तरफ से लोग उनके खिलाफ प्रतिक्रियाएं करने लगे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन