1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अलोचनाओं के बाद अपनी सफाई में मुखर हो बोले आमिर खान

अलोचनाओं के बाद अपनी सफाई में मुखर हो बोले आमिर खान

 Published : Nov 25, 2015 05:07 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 09:14 am IST

नई दिल्ली- कुछ दिनों से देश में फैल रही असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर आलोचना झेल रहे आमिर खान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक बयान जारी कर आमिर ने ये साफ

अलोचनाओं के बाद अपनी...- India TV Hindi
अलोचनाओं के बाद अपनी सफाई में बोले आमिर खान

नई दिल्ली- कुछ दिनों से देश में फैल रही असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर आलोचना झेल रहे आमिर खान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक बयान जारी कर आमिर ने ये साफ किया हो कि उन्होंने अपने दिए गए इंटरव्यू में जो भी कहा है उसका उन्हें कोई मलाल नहीं है और वो अपने सुझाव को लेकर अटल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपने देश पर गर्व हैं।

आपको बता दे कि सोमवार को आमिर खान द्वारा असहिष्णुता पर दिए गए सुझावों के बाद बॉलीवुड और राजनीति समेत पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा हैं।

अब पढ़िए आमिर द्वारा साझा किए गए बयान-

सब से पहले मैं एक बात साफ करना चाहूंगा कि न मेरा और न मेरी पत्नी का कोई इरादा है देश छोड़ने का। न हमारा ऐसा कोई इरादा था, न है और न ही होगा। जो कोई भी ऐसी बात फैलाने की कोशिश कर रहा है उसने या तो मेरा इंटरव्यू नहीं देखा या तो जानबूझकर कर गलतफहमी फैलाना चाह रहा है। भारत मेरा देश है, मैं उससे बेइंतहा प्यार करता हूं और ये ही मेरी सरजमीं हैं।

दूसरी बात, इंटरव्यू के दौरान मैने जो भी कहा मैं उस पर अटल हूं। जो मुझे देशद्रोही कह रहे है मैं उनसे कहूंगा, मुझे गर्व है हिंदुस्तानी होने पर, और इस सच्चाई के लिए मुझे न तो किसी की इजाजत की जरूरत है और न ही किसी के सर्टीफिकेट की।

जो लोग मुझे भद्दी गालियां दे रहे है क्योंकि मैने अपने दिल की बात कही है, उनसे मैं कहना चाहुंगा कि मुझे बड़ा दुख है कि मेरा कहा वो सच साबित कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन