1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग के लिए कोलकाता रवाना

अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग के लिए कोलकाता रवाना

 Published : Nov 23, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 05:15 pm IST

अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जहां वह कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क और फेस शील्ड का उपयोग किए हुए फ्लाइट में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

abhishek bachchan- India TV Hindi
 अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग के लिए कोलकाता रवाना Image Source : INSTAGRAM/@BACHCHAN

कोलकाता: अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जहां वह कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क और फेस शील्ड का उपयोग किए हुए फ्लाइट में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "हैशटैग बैकटूबिंगबॉब सभी सुरक्षित रहें। सुरक्षित यात्रा करें। मास्क हमेशा पहने रहें।"

'बॉब विश्वास' सुजॉय घोष की 2012 हिट फिल्म 'कहानी' का स्पिन-ऑफ है, जिसमें विद्या बालन ने अभिनय किया था।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ खास तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक तरफ अमिताभ बच्चन और अभिषेक की अभी की तस्वीर है, जिसमें अभिषेक ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है। वहीं, दूसरी फोटो अभिषेक के बचपन की है, जिसमें बिग बी ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है और उनके साथ खेल रहे हैं। फैंस द्वारा इस बॉन्डिंग और फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। 

अमिताभ बच्चन और केबीसी मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद ट्रेंड हुआ #boycottkbc

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन