नई दिल्ली: सुपरहिट फिल्म 'रॉक ऑन' और 'काए पो चे' के निर्देशक अभिषेक कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए है। कल सोमवार को अभिषेक ने अपनी गर्लफ्रेंड-अभिनेत्री प्रज्ञा यादव के साथ सात फेरे लिए।
अभिषेक के साथ काम कर चुके अर्जुन ने ट्विटर पर शादी की एक फोटों को साझा करते हुए लिखा, "मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी। अभिषेक कपूर और प्रज्ञा यादव को बधाई. आपकी आगे की यात्रा खूबसूरत हो।"
प्रज्ञा के साथ फिल्म 'हवा हवाई' में काम कर चुके अभिनेता साकेब सलीम ने दोनों को शादी की बधाईयां दी।

अभिषेक-प्रज्ञा ने जूहू के इस्कॉन मंदिर में शादी करने के बाद एक शानदार रिसेप्न रखा जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शरीक हुई।
आगली स्लाईड में देखिए रिसेप्शन की कुछ तस्वारें-