1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुड न्यूज' को मिल रही तारीफ से काफी खुश हैं एक्टर अक्षय कुमार

'गुड न्यूज' को मिल रही तारीफ से काफी खुश हैं एक्टर अक्षय कुमार

 Published : Jan 04, 2020 12:20 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 12:20 pm IST

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' को मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं, साथ ही उनका कहना है कि फिल्म को मिली सफलता से वह निश्चिंत हो गए हैं कि अच्छे संदेश वाली फिल्मों को सराहना जरूर मिलती है। 

गुड न्यूज- India TV Hindi
गुड न्यूज Image Source :

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' को मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं, साथ ही उनका कहना है कि फिल्म को मिली सफलता से वह निश्चिंत हो गए हैं कि अच्छे संदेश वाली फिल्मों को सराहना जरूर मिलती है। फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं, जिसमें दो ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो आईवीएफ के माध्यम से माता-पिता बनना चाहते हैं।

फिल्म को लेकर अक्षय ने कहा, "'गुड न्यूज' को मिलने वाली प्रतिक्रिया से हम बेहद अभिभूत हैं, क्योंकि यह फिल्म एक ऐसे विषय पर आधारित है जिसे दर्शकों के साथ जरूर साझा किया जाना चाहिए था। यह काफी महत्वपूर्ण विषय है और मैं न केवल भारत के दर्शकों को, बल्कि विदेश के दर्शकों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें खुले मन से स्वीकार किया। इस फिल्म के साथ ही मुझे यह विश्वास हो गया है कि अच्छे संदेश और विषय वाली फिल्म हमेशा सफलता और सराहना प्राप्त करती है।"

राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहले सप्ताह में 45.58 करोड़ का व्यापार किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन