1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फिल्म के लिए नहीं मिल रही हैं एक्ट्रेस

'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फिल्म के लिए नहीं मिल रही हैं एक्ट्रेस

 Published : May 14, 2015 09:58 am IST,  Updated : May 14, 2015 10:49 am IST

मुबंई: आने वाली एक सेक्स कॉमेडी फिल्म के मेकर्स इन दिनों परेशानी का सामना कर रहे हैं। दिक्कत यह है कि कोई भी फीमेल लीड गंदे डायलॉग बोलने के लिए तैयार नहीं है। हालाकि फिल्म

सेक्स कॉमेडी फिल्म के...- India TV Hindi
सेक्स कॉमेडी फिल्म के लिए नहीं मिल रही हैं एक्ट्रेस

मुबंई: आने वाली एक सेक्स कॉमेडी फिल्म के मेकर्स इन दिनों परेशानी का सामना कर रहे हैं। दिक्कत यह है कि कोई भी फीमेल लीड गंदे डायलॉग बोलने के लिए तैयार नहीं है। हालाकि फिल्म में कोई सेक्स सीन नहीं है।

जबकि फिल्म 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' के लिए मेल लीड तय हो चुके हैं। यह फिल्म 'मस्ती' का तीसरा सीक्वल है। इसके लिए लीडिंग लेडिज की तलाश अभी भी जारी है। सूत्रों ने बताया, 'कास्टिंग टीम लीडिंग लेडिज को खोजने के लिए बहुत प्रयास कर चुकी है। मगर नतीजा जीरो ही रहा है। कारण कोई भी एक्ट्रेस परदे पर डबल मिनिंग डायलॉग बोलने के लिए तैयार ही नहीं है।

खबरी ने बताया, ' हमें फिल्म के लिए कुछ चर्चित चेहरों की तलाश थी जैसे करिश्मा तन्ना। अब हमें दूसरी लीड की जरूरत है। ये सभी आकर्षक होना चाहिए। हालांकि फिल्म में किसी भी तरह के लवमेकिंग सीन नहीं है मगर लेडिज को परदे पर डबल मिनिंग डायलॉग बोलने में सहज रहना जरूरी है।'

चर्चा थी कि मेकर्स ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजन मनारा से भी एक लीड रोल के लिए बात की थी मगर एक्ट्रेस ने इस ऑफर को यह कहकर ठुकरा दिया कि वो केवल सोलो लीड रोल करने में ही दिलचस्पी रखती हैं। जहां तक सवाल मेल लीड का है तो इनमें रितेश देशमुख, आफताफ शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय का नाम तय हो चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन