1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मणिरत्नम के कहने पर तमिल सीख रही हैं अदिति

मणिरत्नम के कहने पर तमिल सीख रही हैं अदिति

 Published : Jun 01, 2016 10:11 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 10:51 pm IST

अदिति राव हैदरी इन दिनों मणिरत्नम की अगली रोमांटिक तमिल फिल्म के लिए तमिल भाषा भी सीख रही हैं।

adi- India TV Hindi
adi

चेन्नई: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों तमिल सीखने पर काफी ध्यान दे रही हैं। जी नहीं, यह उनका कोई नया शौक नहीं है दरअसल अदिति को अपनी अगली फिल्म के लिए तमिल सीखनी पड़ रही है। अदिति ने मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म के लिए साइन किया है इसी फिल्म के लिए अब वह तमिल सीख रही हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, फिलहाल इसका नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फिल्मकार मणिरत्नम ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले अदिति को तमिल सीखने के लिए कहा है, जबकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या वह अपनी लाइन खुद डब करेंगी। लेकिन मणिरत्नम ने उन्हें तमिल सीखने के लिए कहा है ताकि शूटिंग ठीक ढंग से हो सके।"

इसे भी पढ़े:- ...जब नोएडा पुलिस ने रोकी अदिति राव हैदरी की कार

अदिति राव हैदरी ने मनाया महिला शक्ति का जश्न 'एवोन' के संग

फिल्म की नियमित शूटिंग जुलाई या अगस्त से शुरू होगी। फिल्म में कार्ती मुख्य भूमिका में हैं, जो पायलट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है। सूत्र ने कहा, "रहमान ने पहले ही धुनों पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया है कि वह पहले ही गीत पूरी कर चुके हैं।" रवि वर्मन छायांकन करेंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

कुछ दिनों पहले अदिति राव हैदरी को ट्रैफिक पुलिस का सामना करना पड़ा था। एक फैशन शो में पहुंचने की जल्दी में अपनी गाड़ी रॉन्ग साइड से ले जानी पड़ी और ये देखते ही नोएडा पुलिस ने उनका चालान काट दिया। इस बात को लेकर वह काफी चर्चा में आ गई थीं। इस घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके की थी। इसके बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि नोएडा की सड़कों और ट्रैफिक के लिए जल्द ही कुछ सुधार किए जाने चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन