मुबई:अभिनेता आफताब शिवदासानी का कहना है कि एडल्ट कॉमेडी करना आसान नहीं है । आपको ध्यान रखना पड़ता है कि कोई भी मजाक अभद्र न लगे । आफताब की आने वाली फिल्म क्या कूल हैं हम 3 एक एडल्ट कॉमेडी है। यह एक अडल्ट कॉमेडी है और इसमें मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की है। इसमें मेरे रोल का नाम रॉकी है, जो बहुत ही फन-लविंग है। वह हमेशा ही अपनी लाइफ में मस्ती ही करता है और जिंदगी को कभी भी सीरियस नहीं लेता।
इसे भी पढ़े:top 10 actresses of 2015:सनी लियोन ने मारी बाजी
आफताब ने पीटीआई भाषा से कहा, हम कोई अश्लील फिल्म नहीं बना रहे हैं। यह वयस्क कॉमेडी की आड़ में एक सिचुएशन कॉमेडी है। इसलिए हो सकता है कि कई मजाक आपको अभद्र लगें क्योंकि वह पटकथा का हिस्सा हैं।
'क्या कूल हैं हम 3' में तुषार कपूर, आफताब और मंदाना करीमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 22 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
उन्होंने कहा, एक अभिनेता के तौर पर हमें इसे इस तरह से पेश करना होता है कि ये अभद्र न लगे।
अभिनेता को फिल्म की शूटिंग के दौरान हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए की कुछ भी अभद्र न लगे।
उन्होंने कहा, मुझे पता है कि इस तरह की फिल्मों में कभी भी कोई भी संवाद, हाव भाव आसानी से गलत तरीके से पेश हो सकता है। यह अभिनेता की क्षमता और काबिलियत पर निर्भर करता है कि वह कैसे इसे सही तरह से पेश करता है।
आफ़ताब ने इवेंट के दौरान बताया कि ''वैसे इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर मैंने वाइफ से बात की थी। वो स्क्रिप्ट सुनकर बेहद एक्साइटेड थीं। वाइफ ने कहा, कि मुझे फिल्म जरूर करना चाहिए। दोस्त भी फिल्म की स्क्रिप्ट सहमत थे। जब फैमिली और फ्रैंड्स सब राजी थे, तो फिल्म नहीं करने का कोई सवाल उठता था। देखा जाए, तो मेरी अब तक की 45 फिल्मों में से 41 फिल्में ऐसी नहीं हैं।''
इसे भी पढ़े: MOST Searched TOP 1O People : सनी लियोन सब पर भारी, सलमान रहे नंबर 2 पर
परिवार के साथ नहीं देखी जा सकती ये बॉलीवुड फिल्में
रागिनी MMS 2 में किस सीन फिल्माने वाली सनी लियोन और संध्या की कुछ हॉट पिक्स