1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या 'AIRLIFT' से लोगों में जागेगी देशभक्ति की भावना?

क्या 'AIRLIFT' से लोगों में जागेगी देशभक्ति की भावना?

 Published : Jan 20, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 08:12 pm IST

अक्षय कुमार और निमरत कौर अभिनीत आगामी फिल्म एयरलिफ्ट 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय और निमरत इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं।

airlift- India TV Hindi
airlift

नई दिल्ली:- अक्षय कुमार और निमरत कौर अभिनीत आगामी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय और निमरत इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में ये दोनों इंडिया टीवी पर भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। अक्षय ने यहां अपनी फिल्म से जुड़ी कई बातें की। उन्होंने बताया कि 1990 में सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर हमला किया था जिसमें वहां बसे 1 लाख 70 हजार भारतीय भी फंस गए थे। उन्होंने कहा, इस फिल्म में एक भी सीन ऐसा नहीं है जो मनगढंत हो इससे जुड़ी हर चीज हकीकत से ली गई है जो उस वक्त किसी न किसी पर बीती थी।

इसे भी पढ़े:- अक्षय ने ऑड-ईवन फॉर्मूले पर ली चुटकी

कम बजट की फिल्म 'लंच बॉक्स' में अभिनय करने वाली अभिनेत्री निमरत ने कहा कि, एक छोटी सी फिल्म में काम करने के बाद एयरलिफ्ट में होना जमीन आसमान का फर्क है। इसके अलावा अक्षय के साथ फिल्म अपने आप में बहुत बड़ी बात है, उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। 

अक्षय के लिए यहां खास चैलेंजर भी बुलाया गया था जो उन्हें मार्शल आर्टस के कुछ गुड़ सिखाने आया था। इस चैलेंजर ने अक्षय की छाती पर एक किक भी मारी। उन्होंने यहां मौजूद अपने नन्हे फैन के साथ खूब मस्ती भी की। जहां एक ने उनके किक मारी तो वहीं दूसरी तरफ उनके नन्हे फैन ने उन्हें एक जोरदार पंच मारा।

अक्षय ने पठानकोट अटैक पर दिए अपने बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि, "जहां तक मैं समझता हूं हम भारतीयों की फितरत में ये लड़ाई-झगड़ा करना नहीं है।"

इस शो में बताया गया कि एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय की समानता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार से भी की गई।

अगली स्लाइड में देखिए शो में अक्षय के लिए बुलाए गए चैलेंजर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन