नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व 'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय बच्चन को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया गया हैं और यह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। ओलांद मंगलवार को राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह मौका पाने वाले वह फ्रांस के पांचवें राष्ट्रपति हैं।
इसे भी पढ़े:सलमान खान ने ऐश्वर्या के लिए गाया गीत'
भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा रिचियर ने मंगलवार को ही ओलांद के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित किया है। इस भोज में 42 वर्षीय ऐश्वर्या को आमंत्रित किया गया हैं।
ऐश्वर्या हालांकि इस समय अपनी नई फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग में व्यस्त हैं, फिर भी उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से इस भोज के लिए समय निकालने का निर्णय लिया हैं। उनके एक नजदीकी सूत्र ने बताया, "पूरे फिल्म उद्योग में से केवल उन्हें ही यह खास आमंत्रण मिला है, इसलिए यह बेहद सम्मान की बात है।"
'कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल’ में अकसर शिरकत करने वाली ऐश्वर्या ने पेरिस में अपनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'पिंक पैंथर 2' की शूटिंग की थी। ऐश्वर्या ने पिछले साल ही में फिल्म ‘जज्बा’ से बॉलीवुड में 5 साल के बाद कमबैक किया था।
इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। ऐश से दर्शकों को जो उम्मीदें थी वह उन पर खरी नहीं उतर पाई। ऐश की खूबसूरती की तो दुनिया कायल है। ऐश ने काफी उम्र में कामयाबी हासिल की हैं।
उनकी पहली फिल्म ‘इरुवर’ तमिल में थी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। इसके बाद 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म ‘कंडूकोंडिन’ काफी सफल फिल्म साबित हुई।