मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय ने इस फिल्म में अभिनय करने के साथ वह इसके निर्देशक और सह-निर्माता भी हैं। उनका मानना है कि फिल्म 'शिवाय' से बच्चे जरूर प्रेरित होंगे। अजय की 'शिवाय' टीवी शो 'शिवा' से संबंधित है और उन्हें यकीन है कि यह फिल्म को बच्चों खूब पसंद आएगी।
इसे भी पढ़े:-
- अजय की 'शिवाय' में है इतना बड़ा सरप्राइज जिसे देख चौंक जाएंगे आप
- अजय की 'शिवाय' में पाकिस्तानी हैकर बने वीर दास
अजय ने कहा, "मूल्य प्रणाली और सोच की दृष्टि से 'शिवाय' और 'शिवा' में समानता है। दोनों परिवार और दोस्तों से प्यार करते हैं। समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए बुराई को नष्ट करते हैं। मुझे यकीन है कि बच्चे इससे प्रेरित होंगे और जैसे 'शिवा' को पसंद करते हैं वैसे ही 'शिवाय' को भी करेंगे।"
अजय ने 'शिवाय' में अभिनय के साथ निर्देशन और सह-निर्माण किया है। इस फिल्म में अजय के अलावा साय्येशा सेहगल, वीर दास और गिरीश कर्नाड जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
अजय को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने इस फिल्म को बनाते हुए पूरी कोशिश की है कि वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला पाएं। उन्होंने खास इस फिल्म के लिए अपनी 'नो किसिंग' पॉलिसी भी तोड़ दी है। फिल्म में वह अभिनेत्री काफी इंटीमेट सीन और लिप-लॉक करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के जितने भी टीजर और पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं, उसने दर्शकों के दिलों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता कई ज्यादा बढ़ा दी है। 'शिवाय' दीवाली के खास मौके पर 28 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।