1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली अब्बास ने कहा, सलमान खान के साथ है भाई जैसा रिश्ता

अली अब्बास ने कहा, सलमान खान के साथ है भाई जैसा रिश्ता

 Published : Nov 29, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 06:08 pm IST

सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि निर्देशक अली अब्बास जफर इस फिल्म के अलावा ‘रेस 3’ का भी निर्देशन करने वाले हैं।

salman khan, ali zafar- India TV Hindi
salman khan, ali zafar

पणजी: सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि निर्देशक अली अब्बास जफर इस फिल्म के अलावा ‘रेस 3’ का भी निर्देशन करने वाले हैं। लेकिन इसे लेकर अली ने कहा है कि वह इस समय केवल अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और किसी अन्य फिल्म पर नहीं।

इसे भी पढ़े:

ऐसी अटकलें भी थी कि सुपरस्टार सलमान खान ने मशहूर थ्रिलर फिल्म ‘रेस’ के तीसरे संस्करण के निर्देशन के लिए अली के नाम की सिफारिश की है। ‘रेस’ के पहले दो संस्करणों का निर्देशन फिल्मकार अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने किया था।

इस बारे में पूछे जाने पर अली ने कहा, “मैं इस पर अभी कुछ नहीं कह सकता। मैं इस समय केवल ‘टाइगर जिंदा है’ पर काम रहा हूं।“ अली ने कटरीना कैफ और इमरान खान अभिनीत ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ से बालीवुड में बतौर निर्देशक अपना पहला कदम रखा था, लेकिन उन्होंने अपार सफलता का स्वाद अपनी हालिया रिलीज ‘सुल्तान’ से चखा। निर्देशक एक बार फिर सलमान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ में काम करेंगे और इस पर अली ने कहा कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है।

अली ने कहा, “सलमान हर नए विचार का खुले दिल से स्वागत करते हैं। मेरा रिश्ता उनके साथ छोटे भाई जैसा है। वह बहुत अनुभवी हैं। हमारे बीच निर्देशक-अभिनेता वाले कोई मतभेद नहीं है। वह आसानी से मुझे अपने विचार बता सकते हैं और मैं उन्हें।“ अली ने कहा कि वह वास्तव में फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए सलमान की मेहनत से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सलमान ने ‘सुल्तान’ के लिए कड़ी मेहनत की। चाहे वह, सही शारीरिक संरचना पाना हो या हरियाणवी भाषा सीखने के लिए की गई मेहनत हो। यह सभी चीजें आपको खास महसूस करवाती हैं कि एक अभिनेता हैं जो आपको अपना शत प्रतिशत दे रहा है।“

अब केवल सलमान के साथ ही काम करने के सवाल पर अली ने कहा, “मैं अन्य कलाकारों के साथ भी काम करना चाहूंगा और जाहिर सी बात है सलमान भी मुझसे ब्रेक लेना चाहेंगे।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन