1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Dear Zindagi' के लिए सलमान खान ने किया खास पोस्ट

'Dear Zindagi' के लिए सलमान खान ने किया खास पोस्ट

 Published : Nov 28, 2016 01:16 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 01:16 pm IST

शाहरुख खान और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल हो रही है। अब सुपरस्टार सलमान खान ने...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल हो रही है। अब सुपरस्टार सलमान खान ने अपने दोस्त शाहरुख की इस फिल्म के लिए ट्विटर पर एक विशेष संदेश पोस्ट किया। गौरी शिंदे के निर्देशन तले बनी इस फिल्म के लिए सलमान ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वे इसे देखने जरूर जाएं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वह बिना शर्ट के दिख रहे हैं। उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए आलिया ने सलमान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “बहुत अच्छे लग रहे हैं। इस बारे में लिखने के लिए धन्यवाद।“

इसे भी पढ़े:-

इस फिल्म में शाहरुख और आलिया के अलावा कुणाल कपूर, अली जफर ‘पिंक’ फेम अंगद बेदी और आदित्या रॉय कपूर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

शाहरुख और आलिया पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा जहां एक तरफ किंग खान अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं आलिया भी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन